नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम..13 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

NEWS

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 13 जोड़ों ने विधि विधान से सात फेरे लेकर जीवन सात जन्म साथ निभाने का वादा किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवाह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई की छात्र एवं छात्राओं को विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भागलपुर, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया पांच जिलों से वर-वधू पहुंचे थे।

संस्था की तरफ से वर-वधू को उपहास स्वरूप शादियों के जोड़े, श्रृंगार सामग्री, हॉट पॉट, बर्तन सेट दिए गए। विवाह करने वाले जोड़ियों में हिरदेश संग मोनिका चंदन संग सुप्रिया, रवि संग हेमा, सरोज संग सोनम, सोनू संग ब्यूटी, विवेक संग नूतन, चुना संग डिम्पल, बलराम संग मौसम, अखिलेश संग मुस्कान, राजा संग ममता, धीरज संग नीतू, मनीष संग बुलबुल, अकलेश संग कंचन शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल, एमएलसी एनके यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन, उप सभापति प्रतिनिधि प्रमोद यादव, जगतपुर मुखिया सोनी भारती, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीन भगत, ललित बाबा, नगर परिषद् उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, नंदनी सरकार जिला परिषद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, शबाना आजमी समेत अन्य भी मौजूद थे।