नवगछिया : तेज गति से आ रही एक टैंक लॉरी ने तीनों भैसों को जबरदस्त धक्का दे मारा

NEWS

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर टेक्नो मिशन स्कूल के पास एक टेंक लॉरी के धक्के से तीन मवेशियों की मौत हो गयी है. घटना के बाद मौके पर टेंकलॉरी को छोड़ चालक और सहचालक फरार हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगत पुर निवासी डोमी यादव ने बताया कि वह अपने तीन भैंसों को सड़क पार करा रहा था इसी क्रम में लापरवाही और तेज गति से आ रही एक टैंक लॉरी ने उनके तीनों भैसों को जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के बाद घटनास्थल पर ही तीनों मवेशियों की मौत हो गई थी.

डोमी यादव ने कहा कि उन्हें ₹200000 से अधिक का नुकसान हुआ है जबकि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा उनसे छिन गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकलॉरी को जब्त कर लिया है जबकि मामले में टैंकलोरी के चालक के विरुद्ध परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने स्थानीय प्रशासन से मवेशी पालक को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है