नवगछिया | परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में 14 नंबर सड़क से सटे चाय दुकान पर चाय पी रहे गांव के 35 वर्षीय मो. जब्बार को तीन बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोली लगने के बाद चाय दुकान पर मौजूद लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के बायें हाथ में गोली लगी है और काफी खून बह जाने से उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस को ये दिये बयान :
पुलिस को दिये बयान में कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे वह गांव के ही 14 नंबर सड़क किनारे स्थित एक चाय के दुकान में चाय पी रहा था, इसी क्रम में खरीक की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के वहां पहुंचे सब कुछ सामान्य था, तीनों ने दुकानदार से पहले सिगरेट लिया और फिर चाय का आर्डर दिया।

इसके बाद तीनों ने आपस में बातचीत किया उस समय चाय दुकान पर दस से भी अधिक लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि तीनों आपस में बात कर रहे थे कि आखिर करना क्या है दूसरे ने कहा कि जो करना है कर दो सोचना क्या है इसके बाद तीनों युवकों में से एक अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी।
