नवगछिया। तीन दिन पूर्व दूध में कीड़ा मिलने के बाद बीमार पड़े छात्रों को लेकर नवगछिया के स्कूल में छापेमारी की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुमंडल पदाधिकारी ने नवगछिया आपूर्ति पदाधिकारी के साथ तीन अन्य अधिकारी को भेज कर जांच करायी। जांच में आवासीय विद्यालय में छात्रों के खाना बनाने के लिए घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हुए मिला।
जहां पर तीन सिलेंडर, दो नान सी रेगुलेटर और दो पाइप को जब्त किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सजल वत्स ने बताया कि हम लोगों के साथ इस्माईलपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच की है।

