नवगछिया तीनटगा से कहलगांव के लिए चलेगी जहाज़, मिल गई हरी झंडी -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: नवगछिया के टीनतंगा से तालगांव के बटेश्वर स्थान के बीच मालवाहक जहाज चलाने की दिशा में पहल तेज हो गई है इसके लिए DM के स्तर पर बनाई गई टीम अगले बुधवार को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों के साथ स्थल की जांच करेगी इसमें इसका आकलन किया जाएगा कि वहां जलमार्ग के जरिए जब मालवाहक जहाज से ट्रक जाएगा तो उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए सड़क सुविधा है या नहीं। बटेश्वर स्थान और तीनटंगा के बीच टर्मिनल निर्माण में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हो आएगी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Nh से भारी वाहनों का दबाव कम करने की तैयारी है

आने से भारी वाहनों पर दबाव कम करने के लिए कहलगांव से नवगछिया के बीच गंगा में मालवाहक जहाज एवं टर्मिनल निर्माण को लेकर हाल में ही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने DM प्रणब कुमार से मुलाकात की थी इसमें टर्मिनल निर्माण में जमीन की बाधा दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया

1.5 किलोमीटर होगी दोनों और की दूरी बनेंगे टर्मिनल

जानकारी के मुताबिक कहलगांव के बटेश्वर स्थान से नवगछिया के टीनतंगा के बीच गंगा में 1.5 किलोमीटर की दूरी होगी कहलगांव के बटेश्वर स्थान से लल्लू दास टोला टीनतंगा तक गंगा में रास्ता होगा दोनों तरफ टर्मिनल बनेगा इसके लिए बटेश्वर स्थान में 6 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है