नवगछिया : तीनटंगा दियारा में भीषण कटाव 9 घर गंगा में समाए, कई पर खतरा

NEWS

नवगछिया : तीनटंगा दियारा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में फिर भीषण कटाव शुरू हो गया है। बुधवार को महादलित टोला के शिक्षक मनोहर हरिजन, यमुना दास, ओमप्रकाश मंडल, गंगा दास, मुकेश दास, गनोरी महतो, मनोज महतो, मनोहर महतो, राजकुमार ठाकुर के घर गंगा में समा गए। वहीं चुल्हाय हरिजन, जानू हरिजन, मुकेश मंडल, अशोक मंडल, मणिकांत मंडल, चंद्रदेव हरिजन, पिलो हरिजन, मन्नू हरिजन, किशनदेव हरिजन के घर कटाव के मुहाने पर हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटाव की रफ्तार देख ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। कुछ लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। परंतु जिनके घर कटाव के मुहाने पर है अभी आस लगाए हैं कि शायद कटाव रुक जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव निरोधी कार्य बंद कर दिया है। तिनटंगा दियारा के ग्रामीणों ने कहा कि विधायक और सांसद सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि कटाव रोकने के लिए सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक इस पर किसी ने पहल नहीं की है। भोला मंडल, गणपत मंडल, विनोद मंडल, राजकुमार ने कहा है कि कटाव जारी रहा तो तीनटंगा का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा।
तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास टोला में बुधवार को हो रहा कटाव।