नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी गांव निवासी कारगिल शहीद हवलदार रतन सिंह की पुण्यतिथि रविवार को उनके स्मारक पर श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। वहीं बताया गया की हवलदार रतन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1959ई को तिरासी गांव में हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!28 फरवरी 1979 को बिहार रेजिमेंट केन्द्र से बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम बिहार रेजिमेंट में पदस्थापित किये गये थे । कारगिल युद्ध के दौरान बटालिक प्रक्षेत्र में 16470 फीट की ऊंचाई पर स्थित जुबार टॉप नामक चौकी को प्राप्त करने के लिये बिहार रेजिमेंट की एक टुकड़ी का नेतृत्त्व करते हुए दो जुलाई को शहीद हो गये।
