नवगछिया । रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में मोहर्रम की ताजिया जुलूस को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी को लेकर के रंगरा सहायक थाना में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में पहलामों व सामाजिक स्तर के लोगों को ताजिया जुलूस में आदमियों की संख्या एवं जुलूस जाने वाले रूट चार्ट देना जरूरी बताया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से यह मोहर्रम संपन्न करने के लिए प्रयासरत है। हमने स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच बैठक कर सबों से रूट चार्ट एवं अन्य आने वाली परेशानी की जानकारी ली।

