नवगछिया | ढोलबज्जा बाजार के मैदान पर गुरुवार से डे-नाइट अंगिका कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन लीग मैच खेले गए। पहला मैच पूर्व उपविजेता ढोलबज्जा और – लत्तीपुर की टीम के बीच खेला गया।
इसमें ढोलबज्जा की टीम ने लत्तीपुर की टीम को से हरा दिया। वहीं दूसरा मैच ग्वालपाड़ा और बिंदटोली की टीम के बीच हुआ। इसमें बिंदटोली की टीम ने जीत दर्ज की।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्धघाटन मनोरंजन प्रसाद और सदानंद प्रसाद भगत ने किया गया। मौके पर ब्रजेश कुमार, कुमार रामानंद सागर, विनीत आनंद, प्रवीण जायसवाल, चंदन जायसवाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।


