ढोलबज्जा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे बिहार के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हो रहे फेरबदल के बीच पुलिस जिला नवगछिया के थानेदारों का भी तबादला हो चुका है। ढोलबज्जा के निवर्तमान थानाध्यक्ष प्रभात की जगह अब धर्मेंद्र कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार की देर शाम ढोलबज्जा थाने में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उधर कदवा ओपी थाने में भी निवर्तमान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार की जगह मो नसीम अंसारी को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मो अंसारी ने शुक्रवार की देर शाम पदभार ग्रहण करते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र में शांति विधि-व्यवस्था के साथ अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
