नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला इकाई ने विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस निमित्त नवगछिया नगर इकाई के द्वारा संगोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम नगर सहमंत्री साक्षी भारद्वाज और डब्लू के नेतृत्व में हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर, शुभम कुमार, दीक्षा मिश्रा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं नवगछिया प्रखंड के कदवा गांव में सेवा बस्ती में सामाजिक सहभोज और चर्चा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया उपस्थित रहे।
नवगछिया के गजाधर भगत कॉलेज में कल्याण छात्रावास में पुष्पांजलि और संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, कॉलेज मंत्री शुभम कुमार, छात्रावास अधीक्षक, छात्र नायक सहित हॉस्टल के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

