नवगछिया पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी चंदन यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। चंदन यादव बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र का निवासी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला क्या था?
25 मार्च 2024 को नवगछिया पुलिस ने बाबा विशु राउत पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान सड़क किनारे लावारिश अवस्था में खड़ी बाइक जब्त की थी।
बाइक की तलाशी में चार किलो गांजा बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि बाइक चंदन यादव की थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की प्रक्रिया में जुटी है।

