नवगछिया : डीसीएलआर ने भूमिहीन आवास लाभुक की जमीन का किया सत्यापन

NEWS

नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय के पीछे वाली जमीन जो सड़क का है उसमें भूमिहीन आवास लाभुक के लिए बंदोबस्ती के लिए सत्यापन कर बनाने को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह ने नगरपारा और सिंहपुर मौजा का दौरा किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि जिस किसी को कोई आपत्ति हो दर्ज कर सकते हैं। वहीं ग्रामीण इस बात को लेकर सशंकित हैं कि जमीन का पर्चा बना कर किसी को बसा देने पर किसानों को परेशानी होगी,

ग्रामीण लक्ष्मीकांत यादव बताते हैं कि बंदोबस्ती से पूर्व सड़क का निर्माण हो जाना चाहिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार, सुभाष यादव, अंचल कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।