नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में 11 फरवरी को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड संख्या 50/26 और 51/26 दर्ज किया।
गुरुवार को पुलिस की छापेमारी में प्रिंस कुमार, ललन कुमार उर्फ लालो मंडल और सुजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी रदीटोला, डिमाहा के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
