नवगछिया : रंगरा प्रखंड के गिदराहा बहियार में रविवार की देर रात ठनका की चपेट में आने से अमरजीत मंडल (30), की मौत हो गई। वह फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी ठनका की चपेट में आ गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाई ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह घर नहीं आया तो हम उसे खोजने बहियार गए। वहां देखा कि वह बेहोश पड़ा था। उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
