नवगछिया : ट्रैक्टर की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, चालक की लापरवाही का आरोप

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी विक्को यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

कैसे हुई घटना

अजीत कुमार के अनुसार ट्रैक्टर खड़ा हुआ था, उसी दौरान बच्चा वहां आकर खड़ा हो गया। इसी बीच चालक ने बिना देखे ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे रोहन को जोरदार धक्का लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई।

चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

इस संबंध में ट्रैफिक थाना प्रभारी सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।