नवगछिया| पुलिस ने कदवा में एक ट्रक से 801 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पटना से सूचना मिली कि झारखंड से शराब लेकर ट्रक मधेपुरा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद कदवा थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम ने पचगछिया टोला के पास वाहनों की जांच शुरू की। तभी नवगछिया से मधेपुरा की ओर जा रहे ट्रक में 91 कार्टन शराब मिली। पुलिस ने मधेपुरा के चालक रोहित कुमार व खलासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
