नवगछिया : ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क किनारे लटके बिजली तार से सटा वाहन, गई जान

सूचना/खबरे

नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान नागेश्वर पंडित के 29 वर्षीय पुत्र हीरालाल पंडित के रूप में हुई है। हीरालाल घर से लकड़ी लाने के लिए पिकअप वैन से NH – 80 की तरफ जा रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी खरिक बाजार के पास एक ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क किनारे लटके बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिसके बाद पूरे पिकअप में करंट फैल गया। करंट लगने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मायागंज में इलाज के दौरान हुई मौत

हीरालाल की एक साल पहले शादी हुई थी। सूचना के बाद अन्य सहयोगी चालक भी भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि पिकअप लेकर लकड़ी लाने के लिए NH की तरफ जा रहे थे। मायागंज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक साल पहले मृतक का मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में शादी हई थी। 3 माह का बेटा भी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।