नवगछिया: ट्रक के नीचे सोया था खलासी पहिए के नीचे दबने से हुई मौत -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर के पास मंगलवार की रात ट्रक के नीचे खलासी के आ जाने से जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के राहन निवासी सोहन यादव 26 वर्ष की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस में उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान ट्रक सोहन यादव की के चालक जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र निवासी दयानंद यादव को गिरफ्तार लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को मृतक खलासी सोहन यादव के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद खलासी के शव को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की रात खलासी सोहन यादव व चालक दयानंद यादव विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर नो एंट्री समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे।

पहुंच पथ पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान सोहन यादव ट्रक के नीचे सो गया। इसी बीच नो एंट्री समाप्त होने के बाद ट्रक चालक दयानंद यादव गाड़ी में बैठा गाड़ी स्टार्ट किया और आगे बढ़ गया। खलासी सोहन यादव सोए अवस्था में ही ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।