नवगछिया : टीएलएम मेला-3 में शिक्षकों के नवाचार का प्रदर्शन, रुक्मिणी कुमारी अव्वल

सूचना/खबरे

नवगछिया : प्रखंड संसाधन केंद्र, नवगछिया में आयोजित टीएलएम मेला-3 का मुख्य उद्देश्य कक्षा-कक्ष शिक्षण को नवाचार, तर्कशीलता और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाना रहा। इस अवसर पर गणित विषय में नवाचारी, तार्किक एवं प्रभावशाली शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रुक्मिणी कुमारी, विशिष्ट शिक्षक, देशवाली कन्या प्राथमिक विद्यालय को प्रखंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेते हुए अपने-अपने शिक्षण नवाचारों और टीएलएम का प्रदर्शन किया। मेले के माध्यम से शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण विधियों को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला।

पुरस्कार वितरण समारोह में अंचल अधिकारी नवगछिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और बाल-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।