नवगछिया : झंडापुर में रास्ता विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले -Naugachia News

Crime Reoprts

झंडापुर ओपी क्षेत्र के झंडापुर वार्ड नंबर सात में चौधरी टोला में बुधवार को रास्ता विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन आदमी घायल हो गये वहीं पहले पक्ष के नवीन चौधरीको सिर में लाठी लगने से सिर फट गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं दूसरे पक्ष के संतोष चौधरी एवं बमभोला चौधरी के शरीर पर लाठी का दाग है। वहीं मारपीट की सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी पंकज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। वहीं ओपी प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।