नवगछिया : जुलूस में घायल लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया में जुलूस के दौरान पटाखा से घायल बच्ची के पिता शंकर चौधरी ने नवगछिया थाना में दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि जुलूस के दौरान मेरी बेटी अन्य लोगों के साथ पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ा होकर देख रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान कुछ लड़के पाइप में पटाखा भरकर छोड़ रहे थे जो मेरी बेटी के आंख में जा लगी जो तीन इंच तक अंदर चला गया। चिकित्सक ने बताया कि उसका एक आंख सदा के लिये खराब हो गया। दर्ज प्राथमिकी में दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है।