नवगछिया : जीविका महिला संकुल स्तरीय आमसभा का आयोजन

EVENT

गोपालपुर : जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, मौधा टोला, बड़ी मकनपुर, गोपालपुर के आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें सहकारी समिति अंतर्गत सभी ग्राम संगठनों की दीदियां, कैडर, जीविका गोपालपुर के सभी कर्मी और जिला प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसमें जय हिंद जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 की उपलब्धि, आय-व्यय और शुद्ध लाभ का ब्योरा एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना श्रीमती हेमलता देवी (अध्यक्ष) की ओर से प्रस्तुत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर और दीदियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l