नवगछिया: जहाज घाट पर अवैध बालू खनन कर रहे 8 ट्रैक्टरों को किया जप्त,बालू माफियो में मचा हड़कंप

NEWS

नवगछिया: तिनटंगा जहाज घाट पर गंगा के किनारे धड़ल्ले से चल रहा है सफेद बालू के अवैध खनन । वहीं बुधवार को नवगछिया के एसडीओ अखिलेश कुमार ,एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित चार थानों की पुलिस ने जहाज घाट पर की छापेमारी जहां पर बालू लोड कर रहे अवैध 8 ट्रैक्टर को जप्त किया। जिसमें तीन ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वही सूचना मिलने पर भागलपुर के खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार थाने में पहुंचकर सभी गाड़ियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु । थानाध्यक्ष को निर्देश दिया ।गौर हो कि आए दिन सफेद बालू खनन धड़ल्ले से चल रहा था।

पिछले कई से सफेद बालू का अवैध खनन चल रहा था और सबसे बड़ी बात आश्चर्य हैं कि हर दिन गोपालपुर थाना के सामने से अवैध बालू लदे करीब सौ से डेढ़ सौ ट्रैक्टर गुजरते थे ।लेकिन पुलिस बालू माफिया पर कार्रवाई की बात तो दूर, इतना पूछना मुनासिब नहीं समझते थे कि किसके आदेश पर बालू चल रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।