बिहपुर । प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर एक में शनिवार की शाम भाभी और देवर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस कारण दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। जैसे ही परिवार और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो आननफानन में इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस घटना की सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी। इधर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज ले जाने के क्रम में भाभी गुडिया की मौत हो गई और देवर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग में जहर खाने की चर्चा कर रहें है। वही ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया शव को कब्जे में ले लिया गया है।शव का पोस्टमॉर्टम करा कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

