नवगछिया : जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कटाव स्थल की जांच की

गोपालपुर

नवगछिया । बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध पर फ्लड फाइटिंग में उपयोग की गयी सामग्री के बारे में वहां मौजूद अभियंताओं से जानकारी ली। जिओ बैग में एनसी एवं बंबू रोल या अन्य जो भी सामान प्रयोग किया गया था, उसकी उड़नदस्ता टीम ने पूरी जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने यहां कटाव की भी जानकारी ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिस तरह से यहां पर कटाव हुआ था। उसको बचाने में जो भी सामग्री उपयोग हुई थी उसकी जानकारी ली गयी है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह इस्माईलपुर से बिंदटोली के बीच सैदपुर गांव के समीप स्पर संख्या 6 एन के डाउन में लगभग डेढ़ सौ मीटर में कटाव हो गया था।

इसको बचाने में जल संसाधन विभाग को लगभग एक सप्ताह का समय लगा। कटाव को लेकर विभाग द्वारा यहां पर कई तरह की सामग्री का उपयोग किया गया था। इसी की जांच करने के लिए जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता की टीम पहुंची थी।