नवगछिया : जमुनिया पंचायत में अनियमितता पर 30 लाख की होगी वसूली

सूचना/खबरे

नवगछिया के जमुनिया पंचायत में पांच योजनाओं से हुए विकास में भारी अनियमितता की शिकायत प्रमाणित हो गई है। पंचायत के फुदन प्रसाद साह ने पूर्व मुखिया समेत चार के खिलाफ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां वाद दायर कर बगैर कार्य किए राशि निकाल लेने का आरोप लगाया था। अब प्रशासन 30 लाख रुपये की वसूली की तैयारी में है। ये पैसे जमुनिया के पूर्व मुखिया मो. शहीद बैठा, पंचायत सचिव गोपाल प्रसाद, अभिकर्ता और कनीय अभियंता से वसूले जाएंगे। मामले में शुक्रवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट में दोषियों के नाम नहीं होने पर बनी जांच टीम

इस मामले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) ने जांच की थी। जांच में 14वीं वित्त आयोग के तहत ली गई पांच योजनाओं की स्थलीय जांच और ग्रामीणों के बयान लिये गए थे। जांच के दौरान योजना संख्या 21/2018-19, 02/2017-18, 01/18-19, 01/19-20 और 44/18-19 में अनियमितता सामने आयी थी। इसकी समीक्षा में डीएम ने डीपीआरओ के कामकाज पर आपत्ति जतायी थी। डीएम का कहना था कि जब आरोप प्रमाणित हो गया। फिर दोषियों के नाम-पता का जिक्र क्यों नहीं किया गया‌? इसके बाद डीडीसी ने निदेशक व विभागीय अभियंता से जांच करायी। जिसमें अनियमितता के अलावा दोषी लोगों के नाम भी प्रशासन को मिल गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी ठहराये गए लोगों से डीडीसी ने गुरुवार को बात की। जिसमें पूर्व मुखिया व पंचायत सचिव आये और खुद को पाक-साफ बताया। जांच में पता चला था कि जमुनिया के वार्ड-12 में रोड निर्माण, वार्ड-14 में नाला निर्माण, वार्ड-9 में नाले का जीर्णोद्धार आदि काम में अनियमितता हुई है। जांच दल ने निर्माण स्थल का फोटो भी रिपोर्ट में अटैच कर डीडीसी को दिया है।