नवगछिया : जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर निलंबन करने का आदेश

सूचना/खबरे

नवगछिया : अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में एक फरवरी से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के चले जाने के कारण लाभुकों को खाद्यान्न की आपूर्ति ठप होने के कारण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एन श्रवण के द्वारा आदेश जारी कर हड़ताली जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीडीएस डीलरों के हड़ताल पर रहने के कारण पॉश मशीन को बंद कर दिया गया है, जिस कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पात्र लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण प्रभावित हो रहा है।

अतएव एसीएस ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा प्राप्त खाद्यान्न को तत्काल पात्र लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया है।