नवगछिया : जदयू जिलाध्यक्ष कार्यालय नवगछिया में पूर्व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय शिव कुमार पंसारी के निधन पर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा है कि शिव कुमार पंसारी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कहा कि उनके अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वह जदयू के निष्ठावान और कर्मठ साथी थे। यह दल के लिए अपूर्णीय क्षति है। विगत चुनाव में भी उनकी बड़ी भूमिका थी।

मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, वरिष्ठ नेता सुबोध साह, पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाक्टर दीपक कुमार साह, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, मुन्ना जायसवाल इत्यादि मौजूद थे।
