नवगछिया। नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी मनोज कुमार साह का 11 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की कटकीन्हा बहियार में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली कटवा कर मृत बच्चे को बाहर निकाला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया कि मृतक,अपने खेतों में पटवन कर रहे थे,पट वन के दौरान ही बिजली कि तार में चपेट में आ गया और मोके पर बच्चे कि मौत हो गई। घर परिवार वालों का रो रो बुरा है हाल है, पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ। थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि करंट लगने की जानकारी मिली है बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
