नवगछिया : छापेमारी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

रंगरा – रंगरा पुलिस ने रंगरा गांव के पुरानी काली स्थान के पास कच्ची रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान रंगरा गांव के ही भगवान मंडल को एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि छापेमारी के दौरान भगवान मंडल पुलिस को देखते ही भागने लगा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है. जबकि नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि छापेमारी अभियान में रंगरा के थानाध्यक्ष मोहम्मद माहताब खान, पीटीसी संतोष कुमार, वीरेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार भारती, राजू कुमार, सुनील पासवान, शिवनंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.