नवगछिया : छापेमारी कर तीन लोगों देशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के कनकी टोला सूर्यमंदिर के पास एक बासा पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लोगों को एक देशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में जगतपुर के रंजन यादव, लक्ष्मीपुर इस्माइलपुर के कैलाश यादव, छर्रापट्टी निवासी राकेश यादव है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी बासा पर जुटे हुए हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशन में थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने दल बल के साथ छापेमारी की तो तीनों आरोपी रंगे हाथ दबोच लिए गए. तीनों से सघन पूछताछ की गयी है.