नवगछिया : महिला कॉलेज छात्रावास को चालू कराने को लेकर अभाविप के कालेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि 10 दिनों के अंदर इस समस्या पर समाधान नहीं निकला तो अभाविप आंदोलन को मजबूर होगी। वहीं, साक्षी भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में दो-दो छात्रावास बनकर वर्षों से तैयार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिन्हें जल्द चालू कराने को लेकर पिछले कई सालों से अभाविप आंदोलन करती आ रही है। छात्रा साक्षी और दीपा ने बताया कि पिछले माह कुलपति जवाहरलाल ने निरीक्षण किया था। इस दौरान वीसी ने छात्रावास को माह के अंत तक हर हाल में चालू कराने का आश्वासन दिया था।
