गोपालपुर| प्रखंड के अंतर्गत तीनटंगा जहाज घाट, बुद्ध चकघाट, दर्शनिया समेत अन्य घाटों पर स्थानीय प्रशासन ने बैरिकेडिंग करायी है। सीओ राज किशोर शर्मा ने बताया कि विभिन्न घाटों पर गोताखोर, नाव के इंतजाम किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। जो घाट दलदली थे वहां पर घाट दूसरी जगह बनाने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
