नवगछिया।कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजीव कुमार सिंह के चौथे बार जीत पर मदरौनी गांव में जश्न का माहौल है। संजीव कुमार सिंह चौथी बार ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जीते हैं। इसके पूर्व लगातार छह बार 1974 से 2008 तक डॉ संजीव के पिताजी प्रो डॉ शारदा प्रसाद सिंह कोसी क्षेत्र से विधान पार्षद रहे हैं। उनके निधन के बाद से संजीव सिंह लगातार विजयी होरही है। जीत के बाद एक तरफ जहां मदरौनी गांव में बुजुर्गों को सुबह से ही जीत की खबर का इंतजार था और युवाओं में जोश था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गाँव से करीब 200 लोग पूर्णिया पहुंचे थे, जबकि पूर्णिया में रहने वाले और आसपास के जिलों में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण भी मतगणना केंद्र पर सुबह से ही डेरा डाले हुए थे।12 बजे के बाद मदरौनी गांव के लोग अपने चौक पर आतिशबाजी करना शुरू कर दिए और एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिये थे। वहीं अपने जीत पर विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत शिक्षकों की जीत है, इतने बड़े क्षेत्र से चुनाव जीतना किसी एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है।
यह चुनाव संपूर्ण 14 जिले के सभी शिक्षक लड़ते हैं और मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर सदन में भेजते हैं। हम उनके आशा और विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे और सदैव सभी शिक्षकों का ऋणी रहेंगे।

गाँव मे एकतरफा जीत पर गांव के सौरव सिंह, बरुण सिंह,राजीव कुमार,बुद्धन यादव,आशुतोष शाह,अनंत सिंह, अनुज कुमार, सत्यम कुमार, विशाल, शंभू सिंह,संतोष कुमार, मनोहर जी,कृष्ण कुमार सिंह, नीरज सिंह, अभय कुमार, केशव सिंह, बिंदु प्रसाद सिंह जश्न मना रहे है ।
