बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव में तीन बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने निर्भय कुमार झा, मिथलेश झा और स्व मनोज झा के बंद घर के ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी बाहर रहते हैं। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देख कर गृहस्वामी को फोन पर अवगत कराया। वहीं बुधवार को चोरी का समान बेचने जा रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने आरोपी नीरज ठाकुर से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने दुकानदार का नाम बताया। पुलिस जब दुकानदार के दुकान पर पहुंची तो चोरी का समान बरामद हुआ। दुकानदार ने बताया कि आरोपी ने उसे पूजा-पाठ कराने पर मिले सामान बताकर बेचा था। वहीं गृहस्वामी ने बताया कि कांसा का बर्तन, साठ हजार नकद समेत सोने-चांदी का जेवरात आदि चोरी हुई है
