नवगछिया । हिंदी नव वर्ष के शुभ अवसर पर श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ और श्री राम कथा का शुभारंभ बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी मे 23 विद्वानों द्वारा किया गया। प्रातः 8 बजे से संगीतमय श्री रामचरित मानस का पाठ किया गया। शाम सात बजे से बनारस से आई मानस कोकिला हीरामणि देवी ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा की। नगर के धर्म प्रेमियों ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा का रसपान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह आयोजन पिछले 47 सालों से चलता आ रहा है। आयोजन 9 दिनों तक चलता है। अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि प्रवचन 29 मार्च तक चलेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी, सचिव शिव जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण केडिया, मुख्य यजमान विनीत खेमका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया, रवि चिरानिया, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, शंकर चिरानिया, अरूण यादुका, विनोद चिरानिया पप्पू केडिया कन्हैया केडिया श्रीधर शर्मा आदि लगे हुए हैं।

