नवगछिया : ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों का किया अभिनंदन, एसपी के प्रति जताया आभार- Naugachia News

NEWS

बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत नवगछिया थाना क्षेत्र नगरह गांव को गोद लेने के बाद शुक्रवार को एसपी निधि रानी व एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती पहली बार गांव पहुंचे। नगरह के ग्रामीणों ने दोनों पुलिस अफसरों का अभिनंदन किया और गांव को गोद लेने पर आभार जताया। इस दौरान एसपी निधि रानी ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत इस वर्ष पुलिस मुख्यालय स्तर से हर जिले में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा एक गांव को गोद लेने का निर्णय लिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसका मुख्य उद्देश्य उस गांव में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके तहत गांव के हर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैंप लगाकर मौके पर ही मामलों को निपटाया जाएगा। एसपी ने कहा कि हर माह सीओ और थानाध्यक्ष गांव में आकर कैम्प करेंगे और जमीन से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। वैसी समस्या जो सीओ और थानाध्यक्ष के स्तर से निष्पादित नहीं होगी।

उनकी समाधान के लिए वरीय पदाधिकारी भी कैंप लगाएंगे। महिलाओं से जुड़े अपराध पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता होगी। गांव की स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों को झांसा देकर उनके खाते से मिनटों में राशि उड़ा लेते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पंचायत के मुखिया भरतलाल पासवान, राम गोविंद सिंह, सरपंच शंभू सिंह, देवनारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, रविंदर सिंह, संजय सिंह, देवनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

जल-जीवन-हरियाली के तहत पोखर और तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

एसपी ने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत नदी, नाले,पोखरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा खेल मैदान की साफ सफाई करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगरह गांव के युवा हम लोगों से जुड़े हुए हैं। उनका सहयोग भी मिल रहा है। एसपी ने कहा कि गांव की सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक जनसमान गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।