नवगछिया : गोलीबारी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Crime Reoprts

माखातकिया गांव में 27 अगस्त को पार्षद पति पर चलाई थी गोली.. माखातकिया गांव में गोलीबारी और रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने बुधवार को ढोल बजा कर इश्तेहार चिपकाया। मालूम हो कि इसी वर्ष 27 अगस्त को माखातकिया गांव निवासी एक सब्जी विक्रेता और वार्ड पार्षद पति विनोद सिंह पर अपराधियों ने गोलीबारी की थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस की जांच में पता चला था कि रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में धोबिनिया गांव के धन्ना यादव, हरी यादव और पवन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से तीनों फरार चल रहे हैं।


नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण के नेतृत्व में पुलिस तीनों आरोपियों के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से उन्हें जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कराने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भी वे सरेंडर नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई होगी।