नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी मामले में घायल बच्ची आरती कुमारी की चाची सुलेखा देवी ने गांव के ही सेवानिवृत्त दफादार अजय झा के पुत्र गौरव झा उर्फ मोहनीश पर केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि गौरव एवं गांव के ही सिकंदर मेहता पुत्र राम प्रभाष कुमार के बीच मारपीट हो रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान गौरव ने गोली चला दी। जो गेट पर खड़ी मेरी 9 वर्षीया भतीजी को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज होते ही केस के आईओ सह पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ चोरहर गांव पहुंचे। जहां गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी ओर अजय झा एवं सिकंदर मेहता की ओर से भी थाने में एक-दूसरे पर मारपीट सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

