नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

NEWS

नवगछिया | 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को गोपालपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह तथा सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उन्होंने नवगछिया स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात पदाधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रेक्षक श्री खत्री ने कई मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि का मुआयना किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।