नवगछिया : गोपालपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

सूचना/खबरे

नवगछिया| तिनटंगा करारी निवासी 30 वर्षीय युवक फंटुस यादव, पिता स्व. राजेन्द्र यादव की मौत शनिवार की सुबह करंट लगने से हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए गोपालपुर पीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फंटुस शौच करने गया था। लौटने के दौरान वह दातून तोड़ रहा था। इसी बीच पोल से झूल रहे तार वृक्ष से सटा हुआ था। वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फंटुस पर वृद्धा मां, पत्नी व तीन छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी।

उसकी मौत के बाद मां व पत्नी दहाड़े मार कर रो रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सरपंच घनश्याम पासवान, पूर्व सरपंच शंभु यादव ,पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास ने परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की है।