नवगछिया : गोपालपुर में अंचल कार्यालय के निकट अनशन की घोषणा.. मांगी स्वीकृति

सूचना/खबरे

नवगछिया (गोपालपुर): गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को रजिस्टर्ड डाक से लिखित आवेदन भेजा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में उन्होंने बताया है कि भूमि उपलब्ध समाहर्ता नवगछिया के न्यायालय से निर्गत आदेश का लंबे समय से गोपालपुर अंचल के संबंधित पदाधिकारी द्वारा सही तरीके से निष्पादन नहीं किया जा रहा है।

कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसी के विरोध में उन्होंने 15 अक्टूबर को अपने सहयोगियों के साथ गोपालपुर अंचल कार्यालय के निकट अनशन करने की स्वीकृति मांगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल एसडीओ कार्यालय द्वारा आवेदन की जांच की जा रही है।