नवगछिया : गोपालपुर के 65321 मतदाता करेंगे 736 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

गोपालपुर

नवगछिया। रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर इस्माईलपुर गोपालपुर प्रखंड के अलग-अलग त्रिस्तरीय पंचायत के पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव कराने को लेकर मतदान कर्मियों ने अपना-अपना योगदान मकंदपुर लालजी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दिया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष मतदान कर्मियों ने योगदान देकर मतदान सामग्री प्राप्त की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड में 122 मतदान केंद्रों पर चुनाव होना है। जिसमें से चलंत मतदान केंद्र के साथ-साथ स्थाई मतदान केंद्र भी है। उन्होंने बताया कि एक मतदान केंद्र पर छह मतदान कर्मी को नियुक्त किया गया है।

जिसमें सभी मतदान कर्मियों ने योगदान दिया है। मालूम हो कि गोपालपुर प्रखंड में कुल 1115 पदों पर मतदान होना है। जिसमें प्रखंड में कुल 9 पंचायत है। मुखिया पद के साथ-साथ पंचायत समिति सदस्य 122, वार्ड जिला परिषद सदस्य सरपंच एवं पंच पद के उम्मीदवार का मतदान होना है।