नारायणपुर । प्रखंड के चकरामी गांव निवासी चन्द्रकला देवी ने नारायणपुर निवासी दीपनारायण यादव सहित पांच अन्य व ट्रैक्टर चालक मो. छोटु के खिलाफ गेंहू फसल लगा खेत जोत कर पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करने का आरोप लगाते भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि 26 डीसमल जमीन में गेंहू का फसल उजाड़ा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड के मधुरापुर बाजार सब्जी चौक अवस्थित संजय भगत के पान गुटका दुकान में चोर ने शनिवार की रात कठरा तोड़ लगभग बीस हजार रुपये का समान चुरा लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत करने पर प्राथमिकी दर्ज कारवाई की जाएगी।

