नवगछिया। कदवा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर वाहन चेकिंग कर मोटरसाइकिल चालक दो शराब कारोबारियों को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार शराब कारोबारी पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली प्रखंड थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर गिरधारी निवासी जवाहर मंडल का पुत्र निरंजन कुमार और रघुनाथ मंडल का पुत्र डीसी मंडल है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

