नवगछिया : गुप्त सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद

Crime Reoprts

प्रखंड क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर स्टेशन के पास स्थित एक चाय दुकान के पीछे से चोरी की गई बाइक बरामद की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि यह बाइक बुधनगर भरतखंड निवासी गौरव कुमार की थी, जिसकी चोरी की शिकायत पहले दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से बाइक को बरामद कर थाना लाया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस बरामदगी से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।