नारायणपुर | महादलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित युवक भ्रमरपुर निवासी दीपक कुमार ने नवगछिया एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 13 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे घर के सामने मंदिर के पास गांव के ही कुछ लड़के आपस में ही गाली-गलौज कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिता कैलाश मेहतर ने उनलोगों को घर जाने के लिए कहा तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। 15 मिनट बाद सुबोध कुमार, उसका भाई राजेश कुमार, शत्रुघन कुमार, गोविंद कुमार, हीरा कुमार, विजय साह लाठी और रॉड लेकर आए तथा जाति सूचक गाली देने लगे।
विरोध करने पर मेरी पिटाई कर दी। साथ ही गले से सोने चकती छीन ली। परिवार के लोग बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की। जाते-जाते धमकी दी कि केस करोगे तो काटकर नदी में फेंक देंगे। घायल का इलाज पीएचसी नारायणुर में करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

