नवगछिया: गाँव के प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित, ग्रामीणों को गर्व

EVENT

बिहपुर: भारतरत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अव्वल आए प्रतिभागी बच्चों और युवाओं को प्रखंड के सार्वजनिक पुस्तकालय, औलियाबाद में शुक्रवार को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का उद्घाटन मड़वा पूरब/औलियाबाद पंचायत की मुखिया उषा निषाद व टीएमबीयू,भागलपुर के सीनेट सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने किया।इस अवसर पर बीते 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष परेड में शामिल हुए गांव के युवा बिकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर मुखिया ने सम्मानित किया।

वहीं बिहार दिवस के मौके पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में झिझिया नृत्य में अव्वल आए मवि पछियारी टोला,औलियाबाद की छात्रा अलका, राखी, अंशु, पलक, मीनाक्षी, साक्षी, ब्यूटी, प्रेमलता और कोरियोग्राफर मधुलता को सीनेट सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं बिहार लोक कला महोत्सव के नृत्य स्पर्धा में अव्वल आए कोरियोग्राफर रोहित की टीम में शामिल राजा, करण, कुणाल, पीयूष, सोनम व अनुराधा तथा राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भागलपुर प्रमंडल टीम में चयनित सपना, रूपा, सुष्मिता, अंजली, नैना, आकांक्षा, अमृता, सोनी, अन्नू,जीवन व सुजीत कुमार सुमन को व इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संतोष कुमार मालाकार और पांडव कुमार को बिहपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सुमन, समाजसेवी शिवनंदन सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, शिक्षक श्यामनंदन सिंह और अनिल कुमार दीपक ने सम्मानित किया।