नवगछिया : गंगा नदी चेतावनी निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही

NEWS

नवगछिया । इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी चेतावनी निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पिछले 3-4 दिनों से पुन: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब भी बढ़ने लगा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 12 घंटे में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी 30.66 मीटर पर बह रही है

जो कि चेतावनी निशान (30.60 मीटर) से छह सेंटीमीटर ऊपर है। मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से स्थिर रहने की जानकारी दी गई है। फिलहाल सभी स्परों और तटबंध पर विभागीय अभियंताओं की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है।